कोण्डागांव, 02 अगस्त 2022
कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका 2022 के अनुसार कोण्डागांव जिले में 12 परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किये जाने हैं। जिसके लिए प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के पश्चात् पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची जिला परिवहन कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा की गई है। इस संबंध में इच्छुक आवेदक अपनी दावा-आपत्ति 02 से 05 अगस्त 2022 तक कार्यालयीन समय में जिला परिवहन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।
