बलौदाबाजार,17 अगस्त 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 अगस्त को भाटापारा शहर के रावणभाठा आएंगे। वे यहां विश्व आदिवासी दिवस एवं मांवली महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार बघेल 18 अगस्त को सुबह 11.30 रायपुर पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.55 बजे रावणभाठा मैदान हैलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहां 12 से 1 बजे तक समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर वह 1.05 बजें हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
