उत्तर बस्तर कांकेर 17 अगस्त 2022
चेम्बर आफ कामर्स की बैठक लेकर सी-मार्ट के सामग्रियों को खरीदने कलेक्टर डा. प्रियंका शुक्ला ने अपील किया । उन्होंने कहा कि सी-मार्ट के सामग्रियों को शहर के दुकानदार थोक में खरीदने पर उन्हें डिस्काउण्ड की सुविधा दी जायेगी। खाद्य पदार्थ चावल, दाल, आटा सहित दैनिक उपयोग में लगाने वाली सभी प्रकार के वस्तुएं उपलब्ध कराई जायेगी। सी-मार्ट में बिक्री की जाने वाली सामग्रियों की सूची का प्रचार-प्रसार कराने शहर के चौक-चौराहों में लगाने निर्देशित किए। कलेक्टर डा. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि सी-मार्ट मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजनाओं में से है, चेम्बर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष एवं सदस्यों को सहयोग करने की अपील की। बैठक में अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जीएस नाग, एसडीएम धनंजय नेताम, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष दिलीप खटवानी, अनुराग उपाध्याय, उज्जवल रामटेके, राधाकृष्ण मोटवानी, प्रदीप जायसवाल, अनिल लोहानी उपस्थित थे।
