25 अगस्त तक मंगाए जांच के साक्ष्य
सुकमा, 17 अगस्त 2022
कलेक्टर हरिस एस. ने ग्राम मुलेर के मुलेरवागू नाला के समीप 27 जुलाई 2022 को घटित पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) प्रीति दुर्गम को सौंपा है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में किसी प्रकार की मौखिक व लिखित साक्ष्य 25 अगस्त 2022 तक कार्यालयीन समय में स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से अनुविभागीय कार्यालय सुकमा में उपस्थित होकर या पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
