कोरिया 18 अगस्त 2022
जिला कार्यालय छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड बैकुण्ठपुर जिला कोरिया हेतु खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में द्वार प्रदाय, लम्बी दूरी परिवहन कार्य एवं हम्माली कार्य के लिए एसओआर दर के आधार पर ई-निविदा आमंत्रित की गयी है। जिसमें बीड प्रारंभ दिनांक 05 अगस्त 2022 को 11ः00 एवं बीड प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 05 सितम्बर 2022 को सायंकाल 5ः00 बजे तक नियत की गई है। जिसके पश्चात दिनांक 06 सितम्बर 2022 को जिला कार्यालय स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय गठीत कमेटी द्वारा जिले में निविदा अंतर्गत प्राप्त आनलाईन टेक्निकल बीड खोली जावेगी, टेक्निकल बीड में क्वालीफाई निविदाकारों की ही प्राईज बीड खोला जाना है। अधिक जानकारी के लिए निविदा सूचना वेबसाईड http//eproc.cgstate.gov.in में एवं राज्य सरकार की वेबसाईट www.cgstate.gov.in में उपलब्ध है। अतः इच्छुक निविदाकर्ता उक्त दर्शित वेबसाईड से निविदा संबंधी जानकारी प्राप्त कर भाग ले सकते है।
