रायपुर, 08 सितम्बर 2022
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड अंतर्गत तांदुला मुख्य नहर के परसदा माईनर के लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर की मरम्मत हेतु 74 लाख 79 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। परसदा माईनर के लाईनिंग से इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता में 30 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 121 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।
