रायपुर, 08 सितम्बर 2022
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बालोद एवं दुर्ग जिले के विकाखण्ड गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा एवं दुर्ग की खरखरा मोंहदीपाट नहर 17 किलोमीटर से 33.75 किलोमीटर तक रि-मॉडलिंग, लाइनिंग एवं स्ट्रक्चर कार्य के लिए 46 करोड़ 88 लाख 32 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। उक्त कार्य को कराए जाने से खरखरा मोंहदीपाट नहर प्रणाली की रूपांकित सिंचाई क्षमता में 2487 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही 200 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 12 हजार 345 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।
