जगदलपुर 29 सितंबर 2022
संभागायुक्त श्याम धावड़े ने कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ चार कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर पदोन्नति का लाभ प्रदान किया। इनमें सहायक ग्रेड-2 संदीप कुमार यदु को राजस्व ऑडिटर के पद पर, सहायक ग्रेड-3 ममता साव को सहायक ग्रेड-2 के पद पर, भृत्य उपेन्द्र कुमार कुंजाम को मालजमादार के पद पर और भृत्य मन्नु राम मौर्य को दफ्तरी के पद पर पदोन्नति दी गई।
