मुख्यमंत्री ने केरा निवासी संतोष बंजारे के घर डूबकी की सब्जी, सुनसुनिया भाजी, लाई बड़ी, बिजौरी सहित विभिन्न व्यंजनों का लिया आनंद
परिवारजनों ने मुख्यमंत्री को धान की नई फसल की बालियां, फूल माला से किया आत्मीय स्वागत
भेंट मुलाकात कार्यक्रम: विधानसभा क्षेत्र पामगढ़
रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेट मुलाकात अभियान के तहत आज जांजगीर चांपा जिले के विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ अंतर्गत ग्राम केरा पहुंचे । उन्होंने ग्राम केरा के भाटापारा मोहल्ला निवासी किसान संतोष बंजारे (माता रामबाई बंजारे) के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़ी ही सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेट मुलाकात अभियान के तहत आज जांजगीर चांपा जिले के विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ अंतर्गत ग्राम केरा पहुंचे । उन्होंने ग्राम केरा के भाटापारा मोहल्ला निवासी किसान संतोष बंजारे (माता रामबाई बंजारे) के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़ी ही सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया।
