डॉक्टरों, नर्स तथा स्टाफ की अब बॉयोमेट्रिक से होगी उपस्थिति, कलेक्टर ने तत्काल व्यवस्था करने के दिए निर्देश,उपस्थिति पंजियों का जांच कर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने वालों पर वेतन कटौती की हुई कार्रवाई
सिविल सर्जन तथा अस्पताल सलाहकार को 1 सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश
कोरिया 05 नवम्बर 2022
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, एसएनसीयू, ऑपेरशन वार्ड, एनआरसी, दवा वितरण केंद्र, सोनोग्राफी कक्ष, प्रसव एवं जांच कक्ष, दवा भण्डार केंद्र, डायलिसिस रूम, ब्लड बैंक, किचन आदि का अवलोकन किया।उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों तथा स्टाफ से आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली तथा मानव संसाधन, आवश्यक उपकरणों, मशीनों की पर्याप्त उपलब्धता पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन उपस्थित थीं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दवा वितरण केंद्र तथा भण्डार कक्ष में दवाइयों के स्टॉक की जांच करते नियमित एंट्री किए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि ओपीडी सिस्टम अपडेट रखें। पोषण पुनर्वास केन्द्र का अवलोकन करते हुए उन्होंने बेड ऑस्क्यूपेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए। किचन जांच के दौरान कलेक्टर ने भोजन गुणवत्ता के साथ साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया।
