कोण्डागांव, 09 नवम्बर 2022
कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 04 वारिसों को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके तहत् तहसील फरसगांव के ग्राम तुरकी निवासी मोहनलाल नाग पिता श्री मानका नाग तथा बड़ेराजपुर तहसील अंतर्गत बड़ेराजपुर निवासी मसियाराम पिता बजनाथ को चार-चार लाख रूपये और तहसील कोण्डागांव के भेलावांपदर निवासी सगरो पति भूपेन्द्र बघेल एवं भूपेन्द्र बघेल पिता स्व0 जयदेव बघेल को संयुक्त रूप से चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
