रायपुर, 14 दिसम्बर 2022
भेंट-मुलाकात, विधानसभा खल्लारी, ग्राम मरारकसीबहरा
ग्राम कामरौद निवासी किसान जितेंद्र साहू ने बताया मेरी 17 एकड़ जमीन 2 लाख 50 हजार का कर्ज माफ हुआ है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पूरा लाभ मिल गया है, किश्त मिल गया है। इससे हुई आय से डेढ़ एकड़ खेत खरीदा है, घर भी बनाया है।
