कवर्धा, 21 दिसंबर 2022
छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण विभाग के कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग ने बताया कि विभाग अंतर्गत जिले में कुल 64 सड़के है। जिसमें से 05 सडक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को हस्तांतरित किया गया है। 08 सड़क नियमित संधारण अवधि में है, जिसका संधारण ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़कों का ठेकेदार द्वारा संधारण के निविदा के लिए उच्च कार्यालय को प्राक्कलन प्रेषित की गई है एवं शेष सड़कों के नवीनीकृत के लिए प्रस्ताव प्राक्कलन सहित उच्च कार्यालय को स्वीकृति के लिए प्रेषित की गई है। स्वीकृति होने के पश्चात सड़कों का संधारण एवं नवीनीकृत प्रारंभ कर दिया जाएगा।
