बलौदाबाजार, 5 जनवरी 2023
कलेक्टर रजत बंसल ने वर्ष 2023 के लिए तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर 19 सितम्बर, दशहरा (महानवमी) 23 अक्टूबर एवं दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवम्बर को जिले में अवकाश रहेगा।
