राजनांदगांव. अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान चिखली पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब बेचते हिरासत में लिया है. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. चिखली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से मिली सूचना पर मोतीपुर चंदन नगर में एक युवक को अवैध शराब बेचते पकड़ा गया. आरोपी का नाम गौरव पिता सोमनाथ जुगेले उम्र 26 वर्ष निवासी रेवाडीह वार्ड नं. 22 बताया जाता है. उसके पास से 23 पौवा गोवा स्पेशल शराब बरामद की गई. जप्त शराब की कीमत 2760 रूपये आंकी गई है.. आरोपी के पास से शराब जप्त कर ली गई. उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
