राजनांदगांव. आपसी विवाद पर युवक से मारपीट हो गई. घटना मंगलवार की शाम हुई. शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. सुरगी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बसंत कुमार पिता स्व. छबिल राम विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कोटराभाठा ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे वह अपने दोस्त मनोज कंवर के साथ सतनामी पारा तालाब में मछली खरीदने गया था. इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर अजय साहू एवं उसके भाई संजय साहू ने मिलकर उससे गाली- गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक बसंत कुमार की शिकायत पर मारपीट के दो आरोपी भाईयों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. जांच की जा रही है.
