कानपुर में सर्दी-गर्मी में शरीर के अंदरूनी और बाहरी तापमान में सामंजस्य बिगड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और संक्रमण बढ़ने लगता है। इस दौरान वायरल संक्रमण से निमोनिया हो रहा है।
इसके साथ ही लोगों का ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो जा रहा है। हार्ट अटैक से दो, ब्रेन अटैक से एक और निमोनिया से दो रोगियों की गुरुवार को मौत हो गई। इसके साथ ही हैलट इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के चार और कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के 20 रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया है।
हैलट ओपीडी में निमोनिया, जुकाम-बुखार, खांसी, गुर्दा और लिवर के रोगी आए। गंभीर हालत में आए 11 रोगियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा का कहना है कि रोगी ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से धमनियों के ब्लॉकेज का प्रतिशत बढ़ जाता है। मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि वायरल संक्रमण के कुछ रोगियों में निमोनिया हो जा रहा है। पहले संक्रमण गले और सांस तंत्र के ऊ परी हिस्से में रहता है। इसके बाद फेफड़ों में आ जाता है।
