रायपुर, 06 फरवरी 2023
छत्तीसगढ़ शासन ने सरगुजा जिले के विकासखण्ड अम्बिकापुर में झुरी नाला पर स्टापडेम निर्माण के लिए तीन करोड़ 73 लाख 73 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। इस स्टापडेम के निर्माण से निस्तारी एवं पेयजल के जल उपलब्धता के साथ-साथ भू-जल संवर्धन और किसानों को स्वयं के साधन से 30 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध हो सकेगा ।
