धमतरी 09 फरवरी 2023
आमजनों की मांग और समस्याओं का निराकरण करने और विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार 10 फरवरी को मगरलोड तहसील के ग्राम बड़ी करेली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी जाएगी।
