दंतेवाड़ा, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा में 16 फरवरी को कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला रोजगार कार्यालय दंतेवाड़ा एवं मातृभूमि फाउंडेशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में प्रशिक्षणरत छात्रों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर एवं चुनौतियों के विषय पर जानकारी दी गई।जिसमें छात्रों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में ट्रेडवार रोजगार के अवसर उपलब्ध एवं स्वरोजगार की जानकारी दी गयी। कार्यशाला में जिला रोजगार अधिकारी अमित वर्मा, प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज कृतेश हिरवान, MGNF आशुतोष ठाकुर, मातृभूमि फांउडेशन आदित्य सिंह, अनिल सिंह प्रशिक्षक एवं अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
