दतिया
दतिया में राजघाट कॉलोनी स्थित SDM के रीडर देवेंद्र मुड़िया के घर पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। यह कार्रवाई उन पर आय से अधिक संपत्ति की लगातार शिकायत मिलने पर की गई है। कार्रवाई के समय स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था। लोकायुक्त की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी की घर पर क्या-क्या संपत्ति मिली है।
