- नागरिकों ने अपने जन्म-दिन पर रोपे पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सुनायरा अकील, रायसेन के अभिषेक मिश्रा, दीपांश त्रिपाठी और कुमारी रूशाली मेहता ने अपने जन्म-दिवस पर परिजन और पारिवारिक मित्रों के साथ गुलमोहर, टिकोमा और आँवला के पौधे लगाए। अकील अंसारी, श्रीमती नाज़ली तबस्सुम, सुनोया फिरदौस, संत कुमार मिश्रा, सुरश्मि पाण्डेय, उमाशंकर त्रिपाठी, रविकांत त्रिपाठी, अरूणकांत त्रिपाठी, सुदीप्ति त्रिपाठी, श्रीमती नीता मेहता और राजीव मेहता ने भी पौधे-रोपण किया।
