राजगीत के साथ राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अतिथियों राजकीय गमछा और जीवन का प्रतीक पौधा देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, विधायक रायपुर उत्तर कुलदीप जुनेजा,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मती तेजकुंवर नेताम, पूर्व सांसदछाया वर्मा, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर,छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राज्य महिला आयोग की सदस्यगण सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।
मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिलासपुर, बालोद और नारायणपुर के सखी वन स्टॉप सेंटर को सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए नवा बिहान योजना की महिला संरक्षण अधिकारियों, पर्यवेक्षकों को भी सम्मानित किया।
