छुरिया. सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई. मामला ग्राम भकुर्रा का है. मजदूर परिवार से संबंधित इस युवक की मौत से उसके परिवार के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भकुर्रा निवासी राकेश पिता स्व. विश्राम मंडावी उम्र 26 वर्ष रोजीमजदूरी कर लौटने क ेबाद रात में खान खा कर चारपाई पर सोया हुआ था. बताया जाता है कि डंडा करैत सांप ने उसके कान को डसा. युवक ने हाथ से सांप को हटाने की कोशिश की इस प्रयास में सर्प ने उसके हाथ को भी डस लिया. घटना देर रात लगभग 2 बजे की है. सर्पदंश से पीड़ित युवक को परिजन तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां पहुंचने पर जांच उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार मृतक के परिवार में पत्नी व 6 तथा 4 साल की दो मासूम बच्चे है. जो युवक की मौत से बेसहारा हो गए हैं.
