पांच दिन खुलेगी सब्जीमंडी
राजनांदगांव/शहर की थोक सब्जी मंडी अब सप्ताह में पांच दिन खुलेगी। रविवार और सोमवार को मंडी बंद रखा जाएगा। शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। लेकिन सप्ताह के पांच दिन सब्जी भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहेगी। वर्तमान में सभी हिस्सों से सब्जी पसरा हो हटा दिया गया है। केवल ठेलों में घूमकर सब्जी बेचने वालों को अनुमति दी गई है।
इससे सब्जी की कालाबाजारी बढ़ रही है, ठेले में बेचने वाले मनमाना दाम ले रहे हैं। सब्जी विक्रेता संघ ने ऐसी मनमानी को रोकने के लिए फुटकर दुकानें लगाने के लिए अनुमति देने की मांग की है।

