राजनांदगांव . 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर भारतीय सिंधु सभा महिला विंग के तत्वाधान में सिंधी भाषा संस्कृति गायन सिंधी भाषा के संरक्षण विकास पर चर्चा कर सिंधी भाषा दिवस मनाया गया कार्यक्रम में महिलाओं में बच्चों द्वारा सिंधी गायन मुहावरे, प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसमें बढ़-चढ़कर महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन पर समाज के वरिष्ठ गण आवतराम तेजवानी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कलानी नगर के अध्यक्ष श्री मनु मल मोटलानी ने कहा कि आज की पीढ़ी सिंधी भाषा से दूर होते जा रही है ऐसे में समय की आवश्यकता है कि इस तरह के आयोजन कर वर्तमान पीढ़ी को अपनी बोली, संस्कृति ,भाषा से परिचित कराया जाए l

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी रमेश गंगवानी ने कहा कि 10 अप्रैल 1967 के दिन ही भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सिंधी भाषा को शामिल किया गया था इसलिए आज के दिन प्रतिवर्ष सिंधी भाषा दिवस के रूप में समाज द्वारा मनाया जाता हैl
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी व्यंजन कढ़ी चावल का आनंद बच्चों महिलाओं एवं समाज के लोगों ने लिया l
इस अवसर पर समाजसेवी शंकर ज्ञानचंदानी लकी रूपवानी विक्की वाधवानी, समृद्धि गंगवानी, रिया अंदानी तुलसी वाधवानी, कनिका रुचंदानी, भाविका मोटवानी पूजा मोटलानी दिशा बत्रा, मीना ठाकवाणी, प्रिया रामचंदानी सौम्या दुलानी, मंशी डूलानी, तारा उभरानी , ज्योति उभरानी, पायल ललवानी ,हेमा मखीजा बबीता आहूजा नीलम मनकानी ,शांति मोटलानी, प्रेरणा पर्यानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
