सीएसपी भिलाई नगर आईएएस निखिल राखेचा अपनी टीम के साथ 17 अप्रैल की देर रात स्पा सेंटर पहुंचे। जहां बाहर से युवतियों को लाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।
स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के सूर्या मॉल में देह व्यापार की सूचना पर भिलाई नगर सीएसपी ने अपनी टीम के साथ मॉल के दूसरे माले में संचलित एसेंस स्पा सेंटर पर छापेमारी की। जहां स्पा सेंटर की आड़ में बाहर से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। वहीं, सीएसपी ने तीन दिन बाद सील किए स्पा सेंटर को खुलवाकर जांच की गई। जहां पुलिस को तलाशी के दौरान में कई आपत्तिजनक सामान मिले।
सीएसपी भिलाई नगर आईएएस निखिल राखेचा अपनी टीम के साथ 17 अप्रैल की देर रात स्पा सेंटर पहुंचे। जहां विशेष रूप से बाहर से युवतियों को लाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने संचालक समेत सात ग्राहक और आठ युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पाई गई। पुलिस ने सभी पर पीटा एक्ट के तहत कार्यवाई की है। स्पा सेंटर संचालक शरीक खान ने युवतियों को वेस्ट बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम से 15 हजार रुपए की सैलरी पर रोजगार देने के लिए यहां बुलाया गया था। लेकिन यहां युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। स्पा सेंटर के संचालक शारिक खान फरीद नगर निवासी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया गया था। साथ ही स्पा सेंटर में पहुंचे आठ ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया।
