छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने महिला सहित दो लोगों की जान ले ली। महिला सड़क किनारे बस के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान पिकअप ने उसे चपेट में लेते हुए कुचल दिया। इसके बाद बाइक पर मंदिर जा रहे मामा-भांजे को टक्कर मार दी। इसमें मामा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। हादसा गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, दौंजरा गांव निवासी बूंद कुंवर अपने रिश्तेदार के घर मध्य प्रदेश जाने के लिए निकली थी। वह बस के इंतजार में वेंकटनगर मुख्य मार्ग स्थित हर्राटोला गांव के बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बूंद कुंवर को जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया। इसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को कुचलने के बाद अनियंत्रित हुई पिकअप ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए खेत में जा घुसी। वहीं टक्कर के चलते बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसमें मध्य प्रदेश के अनूपपुर कोतमा के कोलमी गांव निवासी नरेंद्र सूर्यवंशी की मौत हो गई। वह अपने 12 साल के भांजे संदीप सूर्यवंशी के साथ मरहीमाता मंदिर जा रहे थे। वहां पर उनकी पूजा सामग्री की दुकान है। हादसे में संदीप को गंभीर चोट आई है। उसके एक हाथ- पैर फ्रैक्चर है और सिर फट गया है। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने डायल-112 को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं टक्कर के चलते बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसमें मध्य प्रदेश के अनूपपुर कोतमा के कोलमी गांव निवासी नरेंद्र सूर्यवंशी की मौत हो गई। वह अपने 12 साल के भांजे संदीप सूर्यवंशी के साथ मरहीमाता मंदिर जा रहे थे। वहां पर उनकी पूजा सामग्री की दुकान है। हादसे में संदीप को गंभीर चोट आई है। उसके एक हाथ- पैर फ्रैक्चर है और सिर फट गया है। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने डायल-112 को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया।
