चैनपुरा गांव के बरखेड़ा तिराहा पर एक दर्दनाक हादसे में चार सादमोह छतरपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह अपनी दादी के साथ बस से सफर कर रहे एक बच्चे की बस के अंदर बने छेद से गिरने से मौत हो गई। हादसा बटियागढ़ थाना अंतर्गत चैनपुरा गांव के बरखेड़ा तिराहा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार शैलेंद्र कंपनी की बस में मासूम बच्चा अपनी दादी के साथ जा रहा था, इसी दौरान वह बस के अंदर बने छेद से नीचे गिर गया और ऊपर से बस का पहिया निकला गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया। के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपनी दादी के साथ बस में सफर कर रहा था, इसी दौरान बस के छेद से नीचे गिर गया। बच्चे का नाम हेमंत देशराज सिंह था। मासूम हेमंत अपनी दादी शीला बाई के साथ रिश्तेदारी में कारीजोग खेजरा गांव आया हुआ था और शुक्रवार सुबह वापस अपने गांव कुड़ीला जा रहा था। दमोह से छतरपुर जा रही शैलेंद्र ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में मासूम नरसिंगढ़ से अपनी दादी के साथ सवार हुआ। इसी बीच चैनपुरा के आगे बरखेड़ा तिराहे के पास अचानक बस के फर्श पर बने छेद पर ढका पटिया टूट गया और मासूम चलती बस से नीचे गिर गया, इसी दौरान ऊपर से बस का पहिया चढ़ने से मासूम के सिर के परखच्चे उड़ गए। दादी के चिल्लाने के बाद बस रोकी गई और पुलिस को सूचित किया गया बस को बटियागढ़ थाना रवाना किया गया। एसआई पीडी दुबे ने मौके का निरीक्षण कर शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए बटियागढ़ अस्पताल भेज दिया है। बस को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।
