छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने अपनी पत्नी पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा है। यह रकम पत्नी का पता बताने वाले या उसे ढूंढकर लाने वाले को मिलेगी। महिला करीब चार माह से लापता है। इसके बाद पति उसकी फोटो लिए दो बच्चों के साथ सड़कों पर भटक रहा है। पत्नी की गुमशुगदी की रिपोर्ट भी उसने थाने मे दर्ज कराई है, लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी रहस्यमयी तरीके से अचानक गायब हो गई है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस भी अभी तक नहीं कर सकी तलाश
दरअसल, संजय नगर के सीतामणी इलाके में रहने वाली पूनम देवी तिवारी 17 जनवरी से लापता है। इसके बाद पति श्रीकांत तिवारी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। जब नहीं पता चला तो अब वह खुद ही अपने दो बच्चों को लेककर पूनम देवी को ढूंढने के लिए निकल पड़ा है। श्रीकांत तिवारी का कहना है कि, उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिल वह भी ढूंढने में असफल रही। पत्नी के नहीं होने से दो बच्चों के लालन पालन में उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर से मिलकर भी की शिकायत
हाथों में पत्नी की तस्वीर लिए बच्चों के साथ दर-दर भटक रहे श्रीकांत तिवारी कलेक्टर के पास पहुंचा भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और उन्हें बताया। पति श्रीकांत ने बताया कि उसकी पत्नी तो चली गई है, लेकिन दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। कहा कि, अगर कहीं पता चले तो बताने वाले को वह 10 हजार इनाम देगा। मीडिया के माध्यम से श्रीकांत ने लोगों से उसकी पत्नी की तलाश कराने की अपील की है। वहीं कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि लापता महिला की तलाश की जा रही है।
