राजनांदगांव 25 मई। शासन स्वीकृति अनुसार 3 व 7 करोड रूपये की लागत से शहर में डामरीकरण एवं डामर रोड नवीनीकरण कार्य नगर निगम द्वारा गत शनिवार प्रारंभ किया गया है। जिसका महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने निरीक्षण कर समय सीमा में डामरीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने निरीक्षण के दौरान कहा कि डामरीकरण से यातायात बाधित न हो साथ ही दुकानदारों को भी व्यवसाय करने में परेशानी न हो इस आधार पर रात्रि में डामरीकरण किया जाये। डामरीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा डामर रोड नवीनीकरण के लिये 3 करोड रूपये एवं डामरीकरण के लिये 7 करोड रूपये की स्वीकृति प्रदान किया गया है। जिसकी प्रक्रियाकर डामरीकरण कार्य गत शनिवार से वार्डो में प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि डामर रोड नवीनीकरण के लिये 51 वार्ड को 6 भागों में बाटकर डामरीकरण किया जा रहा है, प्रत्येक भाग में 50-50 लाख रूपये से कार्य किया जायेगा। गुरूद्वारा से मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक सदर बाजार से बसंतपुर थाना तथा लखोली ईदगाह रोड में डामर रोड नवीनीकरण किया जा रहा है, शेष वार्डो मे भी डामरीकरण किया जायेगा।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि इसी प्रकार 7 करोड रूपये से डामरीकरण कार्य भी प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत शहर की खराब सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है, इसका प्रांरभ कन्हारपुरी रोड से किया गया है। डामरीकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार, पार्षद श्रीमती मधु बैद, नामांकित पार्षद श्री प्रभात गुप्ता, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम, श्री अनिमेष चंद्राकर, श्री अनुप पाण्डे व सुश्री पिंकी खाती उपस्थित थे।
हाट बाजार एवं जय स्तम्भ चौक में चला निगम का प्रतिबंधित प्लास्टिक अभियान
4 सब्जी विक्रेताओं से 2 सौ रूपये एवं 5 दुकानों 1 हजार कुल 12 सौ रूपये जुर्माना,
1 किलो 5 सौ 50 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त
राजनांदगांव 25 मई। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने शख्ती बरत प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करते पाये जाने पर नगर निगम की टीम कार्यवाही कर रही है। इसी कडी मंे आज हाट बाजार व जय स्तम्भ चौक में अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 4 सब्जी विक्रेताओ व 5 दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुये 1 हजार 2 सौ रूपये जुर्माना वसूल कर 1 किलो 5 सौ 50 ग्राम पालीथिन जप्त करने की कार्यवाही किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कडी कार्यवाही की जा रही हैै। कार्यवाही की कडी में आज हाट बाजार के सब्जी विक्रेेता हिरोदी सोनकर, मुल्या सिन्हा, अजीत पटेल व विजय सोनकर से 50-50 रूपये कुल 2 सौ रूपये एवं 50 ग्राम झिल्ली पन्नी जप्म किये। इसी प्रकार जय स्तम्भ चौक के सोनू मोनू होटल से 2 सौ रूपये, प्रशांत डेयरी, रसवंती गन्ना रस व किशोर सिन्हा गन्ना रस से 1-1 सौ रूपये एवं सुरभि डोयरी से 5 सौ रूपये कुल 1 हजार रूपयेे अर्थदण्ड वसूला गया एवं 1 किलो 5 सौ ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त श्री गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे, डस्बीन का उपयोग करे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे तथा उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से कहा कि झिल्ली पन्नी का उपयोग न करते हुये सडे गले सब्जी का विक्रेय न करे, आस पास साफ सफाई रखे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये समझाईस देवेे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।
झीरमघाटी के शहीदों को निगम में दी गयी दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि
राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने महापौर ने दिलाई शपथ
राजनांदगांव 25 मई। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 25 मई को झाीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाये जाने एवं राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने संकल्प लेकर शहीदोें की स्मृति में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित करने के निर्देश दिये गये थे। निर्देश के अनुक्रम में आज नगर निगम के टाउन हाल मेें महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने जन प्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों को राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने संकल्प दिलाई। इसके पूर्व महापौर सहित उपस्थितजनों ने वीर शहीदों के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजली अर्पित किये। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने पोस्ट आफिस चौक स्थित शहीद उदय मुदलियार जी एवं अल्लानुर भिंडसरा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने शपथ दिलाई कि दिनांक 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षो तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयो-बहनों के लिए हम श्रद्धान्जलि अर्पित करते है। हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और ंिहंसा का डटकर विरोध करंेगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ संकल्पित रहेंगे।
संकल्प लेने के पश्चात शहीदों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित छ.ग. खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण श्री भागचंद साहू व श्रीमती दुलारी बाई साहू, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे, पार्षद श्री अजय छेदैया, श्रीमती पुर्णिमा नागदेवे, श्री मनीष साहू व श्री महेश साहू नामांकित पार्षद सर्वश्री मामराज अग्रवाल, झम्मन देवांगन, प्रभात गुप्ता, श्रीमती प्रतिभा बंजारे, पूर्व पार्षद श्री अवधेष प्रजापति व श्री माया शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि श्री आसिफ अली, श्री ईशाख खान, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, लेखापाल श्री राकेश नंदे सहित कर्मचारियों द्वारा शहीदों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
