कारोबारी की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि कारोबारी की बेटी के मित्र ने की। आरोपी की उम्र महज 20 साल है और वो 12वीं कक्षा का छात्र है।आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम के ए ब्लाॅक स्थित भावना एरोमा निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि (40) की बुधवार को हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को गांव ककरैठा में वनखंडी महादेव मंदिर के पास जंगल में उनका शव मिला। उनको गर्दन और पेट में चाकू मारे गए थे। पुलिस का कहना है कि हत्या मृतका की बेटी के दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर की है। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम के ए ब्लाॅक स्थित भावना एरोमा निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि (40) की बुधवार को हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को गांव ककरैठा में वनखंडी महादेव मंदिर के पास जंगल में उनका शव मिला। उनको गर्दन और पेट में चाकू मारे गए थे। पुलिस का कहना है कि हत्या मृतका की बेटी के दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर की है। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
वापस आए तो नहीं मिली पत्नी
बेटी घर से पार्क में गई थी। उसे लेने जाना था, इसलिए वो पत्नी को मंदिर के पास छोड़कर वापस चल दिए। इसी बीच बेटी ने फोन करके घर पहुंचने की जानकारी दी। इस पर वो पत्नी को लेने वापस पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिलीं। उन्हें लगा कि वह अकेले घर चली गईं। वह घर आए तो यहां भी नहीं थीं। इस पर तलाश की, उनका कहीं पता नहीं चला। मोबाइल भी नहीं लग रहा था। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मगर, रात में कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मंदिर के पास ही जंगल से शव बरामद कर लिया।
नाबालिग बेटी का मित्र है आरोपी
सिकंदरा के थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि व्यापारी की नाबालिग बेटी की मित्रता दयालबाग निवासी प्रखर गुप्ता से है। वह 20 साल का है, 12वीं पास है। छानबीन में प्रकाश में आया है कि प्रखर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की है। आरोपियोंं की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों को लगाया गया है।
गर्दन और पेट में किए वार
पुलिस का कहना है कि अंजलि की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। उनकी गर्दन और पेट पर गहरा घाव है। आशंका है कि अंजलि को चाकू से गोदकर मारा गया है। उनका मोबाइल नहीं मिला है। इसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हैं।
