कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि युवती और युवक के बीच काफी समय से संबंध हैं। वह युवती को ले जाने की फिराक में था। उसकी शादी हो चुकी है। पत्नी और दो बच्चे भी हैं। युवती की तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्नाव जिले में कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले विशेष वर्ग के युवक ने हिंदू बन युवती से दोस्ती बनाई और घर आने लगा। गुरुवार को युवती घर पर अकेली थी। युवक को देख मोहल्लेवासियों को शक होने पर उन्होंने एक हिंदू संगठन को सूचना दी।
पूछताछ में युवक के मुस्लिम होने की पुष्टि पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। कांशीराम कालोनी निवासी युवक रियासत अली ने खुद को बउवा गुप्ता बताकर एक मोहल्ला निवासी युवती से दोस्ती बनाई और उसके घर आने जाने लगा। मोहल्लेवासियों को शक भी हुआ।
जब युवती के परिजनों को कोई आपत्ति न देख वह शांत रहे। गुरुवार को युवती घर पर अकेली थी। उसी दौरान यह युवक भी पहुंच गया। मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी को दी। वह मौके पर पहुंचे।
युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पूछताछ की, तो हकीकत सामने आई। उसने बताया कि वह युवती को ले जाने की फिराक में था। उसकी शादी हो चुकी है। पत्नी और दो बच्चे भी हैं। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि युवती और युवक के बीच काफी समय से संबंध हैं।
