कालिदास अकादमी परिसर में मंगलवार सुबह अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस योग वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धान्त की थीम पर मनाया गया। नवम अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए। विश्व के 180 देशों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग के ध्येय वाक्य को लेकर उज्जैन में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कालिदास अकादमी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क से ऑनलाइन शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधन में कहा कि ‘योग एक दिन का नहीं, हर दिन का है। उन्होंने सभी से योग को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कालिदास अकादमी परिसर में मंगलवार सुबह अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस योग वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धान्त की थीम पर मनाया गया। नवम अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए। सामूहिक योग के इस कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, ओम जैन , इकबाल सिंह गांधी , सोनू गहलोत , वीरेंद्र कांवडिया, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम , पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा , आयुक्त नगर निगम रोशन सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण, गणमान्य नागरिकगण और वॉलिंटियर्स ने सामूहिक योग किया।
