राजनांदगांव – वर्धमान नगर निवासी तिलोक सेठिया की सुपुत्री एवं श्री मदनलाल सेठिया की सुपौत्री खुशबू सेठिया ने यूनिवर्सल बिजनेस स्कूल मुंबई में कार्डिफ़ यूनिवर्सिटी वैलिड किंगडम किंगडम द्वारा संचालित एमबीए कोर्स में पूरे देश में सन(2019- 2020) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इस उपलब्धि के लिए उन्हें कार्डिफमेट यूनिवर्सिटी युनाईटेड किंग्डम द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व खुशबू ने बेंगलुरु की श्रेष्ठ कॉलेज बीएमएससीइ से भी सिविल सिविल मे इंजीनियरिंग की पढाई की है। प्रारंभिक पढ़ाई उन्होंने युगान्तर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव से की है।
एमबीए और इन्जीयरिंग के काम्बिनेशन मे उन्होने स्वयं की EXPIFIED नाम से कंपनी शुरु की है। यह कंपनी AR,VR,और AI जैसी आधुनिक टेक्नालाजी की मदद से शिक्षा का स्तर बढाने मे मदद कर रही है। इस कंपनी एवं टेक्नालाजी को राज्य के काफी मेडिकल कालेज ने सराहा है और इसकी प्रशंसा भी की है।
वर्धमान नगर निवासी तिलोक सेठिया की सुपुत्री एवं श्री मदनलाल सेठिया की सुपौत्री खुशबू को मिली इस सफलता पर सेठिया परिवार के इष्टजनो ने खुशबू को बधाई दैते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
