Skip to content
October 6, 2026
CG: Another murder incident in Mandir

deepjagriti

Primary Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव जिला
    • बिलासपुर जिला
    • दुर्ग जिला
    • ब्यूरोक्रेसी
    • रायपुर जिला
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • देश
  • जॉब कोना
  • क्राइम
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
    • खेल
    • सेहत – स्‍वास्‍थ्‍य
    • बॉलीवुड
    • एक्सक्लूसिव
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Home
  • रायपुर : राज्य स्तरीय पी.पी.पी. मूल्यांकन समिति: जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर जिला

रायपुर : राज्य स्तरीय पी.पी.पी. मूल्यांकन समिति: जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क प्रोजेक्ट की समीक्षा

Deep Jagriti July 21, 2020 (Last updated: July 21, 2020) 1 minute read 0 comments

रायपुर-  मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय पी.पी.पी. मूल्यांकन समिति (पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप एप्राइजल कमेटी) की बैठक में रायपुर में सर्वसुविधा युक्त जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की स्थापना के प्रोजेक्ट की विस्तार से समीक्षा की गई। यह पार्क रायपुर में कृषि उपज मंडी परिसर पंडरी देवेन्द्र नगर में बनाया जाना प्रस्तावित है। मुख्य सचिव ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जेम्स ज्वेलरी पार्क स्थल का उच्चाधिकारियों की टीम बनाकर निरीक्षण कराएं और वहां पर विभिन्न अधोसंरचनाओं के लिए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा परियोजना सलाहकार की नियुक्ति हेतु भी आवश्यक कार्यवाही की जाए।

बैठक में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल हुए।बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की परियोजना के लिए करीब दस एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सार्वजनिक निजी भागीदारी के मार्गदर्शी सिद्धांतों के तहत परियोजना का कार्य किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के क्रियान्वयन  हेतु राज्य शासन द्वारा नवीन बजट मद निर्मित कर वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए करीब 350 करोड़ रूपए की परियोजना लागत संभावित है। बैठक में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, ग्रामीण विकास एवं वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के विशेष सचिव व्ही.के. छबलानी, सी.एस.आई.डी.सी. के प्रबंध संचालक श्री अरूण प्रसाद सहित उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।

About the Author

Deep Jagriti

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डाँ. डहरिया राज्य खाद्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
Next: प्रदेश में आज मिले 115 कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक की मौत, राजनांदगाव से 11 हुए डिस्चार्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

bAL_0555555.jpg
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार

Admin October 6, 2026 0
pROPTY_05.jpg
  • छत्तीसगढ़

रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत

Admin October 6, 2026 0
jAL_05666.jpg
  • छत्तीसगढ़

जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार

Admin October 5, 2026 0
× Popup Image

You May Have Missed

bAL_0555555.jpg
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार

Admin October 6, 2026 0
pROPTY_05.jpg
  • छत्तीसगढ़

रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत

Admin October 6, 2026 0
Mohan_01-1.jpg
  • मध्य प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Admin October 5, 2026 0
jAL_05666.jpg
  • छत्तीसगढ़

जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार

Admin October 5, 2026 0
  • About
  • Blog
  • Contact
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.
Go to mobile version