खैरागढ़ शहर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करा रहे हितग्राहियों को नगर पालिका ने बड़ी राहत दी है। पालिका द्वारा आवास योजना के 238 हितग्राहियों को आवास योजना की चार किश्तों की राशि डेढ़ करोड़ रू से अधिक का भुगतान हितग्राहियों को खाते में किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के चलते आवास योजना की किश्त का भुगतान अटक गया था। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर पालिका कर्मचारियों ने हितग्राहियों के भुगतान की फाइल को पूरा कर अधिकारियों के पास प्रस्तुत किया था। जांच पड़ताल के बाद पालिका प्रशासन ने 239 हितग्राहियों के खातें में एक करोड़ 53 लाख रूपये का किश्त भुगतान किया।
पालिका द्वारा आवास योजना के हितग्राहियों को दी गई किश्त भुगतान की राशि में सबसे ज्यादा दूसरी किश्त वाले हितग्राहियों की सख्या और राशि है।
पालिका द्वारा आवास योजना के तहत जारी की गई किश्त राशि में पहली किश्त वाले 49 हितग्राहियों को 27 लाख 68 हजार रू, दूसरे किश्त वाले 126 हितग्राहियों को 99 लाख 57 हजार रू,तीसरी किश्त वाले 24 हितग्राहियों को 12 लाख 58 हजार रू, और चौथी किश्त वाले 38 हितग्राहियों को 13 लाख 7 हजार रू से अधिक राशि का भुगतान उनकी खातो में किया गया है। एक हितग्राही के बची अंतर की राशि 15 हजार दो सौ भी हितग्राही के खाते में भुगतान किया गया। सीएमओ शुक्ला ने बताया कि आवास योजना के किश्तों का नियमित भुगतान लगातार किया जा रहा है। चुनाव के चलते इस माह देरी हुई है। इसका भुगतान नियमित होगा।
