राजनांदगांव 31 जुलाई। अपर कलेक्टर ओंकार यदु, खनिज अधिकारी हेमंत नायडू एवं महेंद्र नाथ पाढ़ी सहायक खाद्य अधिकारी को आज सेवानिवृत होने पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कलेक्टर वर्मा ने अपर कलेक्टर यदु, खनिज अधिकारी हेमंत नायडू एवं सहायक खाद्य अधिकारी पाढ़ी के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय, जिला पंचायत सीईओ तनुजा सलाम, एसडीएम मुकेश रावटे, जिला ई-प्रबंधक सौरभ मिश्रा एवं राजस्व, खनिज व खाद्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
