डोंगरगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित विधायक हर्षिता बघेल ने कहा कि आमजनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। चर्चा के दौरान हर्षिता ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिस पर मुझे खरा उतरना है। लगातार चुनाव प्रचार के दौरान विधानसभा में कई प्रकार की समस्या सामने आई थी जिसे अब दूर किया जाना है।
