बालोद घोटिया मुख्य मार्ग पर दो बाइक की टक्कर से क्रेडा विभाग कांकेर में पदस्थ इंजीनियर चेतन गावडे व उनका बेटा घायल हो गया। चेतन ने बताया कि 3 दिसंबर को शाम 7.30 बजे बाइक से डेढ़ साल के बेटे को सामने में बिठाकर पेट्रोल पंप जा रहे थे।
इसी दौरान सामने की ओर से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पैर व सिर पर चोट लगी है। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घोटिया अस्पताल में भर्ती हुए। वहां से प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। डौंडी थाने में बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
