राजनांदगांव : झांकी देखने जा रहे युवक को बाइक ने ठोंका, मौत...
राजनांदगांव | विसर्जन झांकी देखने आतरगांव से अंबागढ़ चौकी जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मोपेड सवार ने हॉस्पिटल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। वहीं बाइक के चालक को भी गंभीर चोट आई है। हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक ग्राम आतरगांव में रहने वाले पवित्र चौहान (42) अपनी मोपेड से रात में अंबागढ़ चौकी जा रहे थे।
तभी उन्हें विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक शौर्य वैद्य ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पवित्र चौहान के सिर में गंभीर चोट आई थी। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं शौर्य वैद्य का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
