खैरागढ़ | ग्राम बलदेवपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण व भवन का लोकार्पण नवरात्रि की पंचमी तिथि को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के सभापति विप्लव साहू थे। अध्यक्षता टीएसी सदस्य व सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि पांडादाहा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा, पूर्व नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अजय जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष टिलेश्वर साहू, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर, बजरंग दल संयोजक शिशिर मिश्रा, सह संयोजक उत्तम दशरिया थे। इस अवसर पर सरपंच श्याम सुंदर साहू ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
