राजनांदगांव | ओवरब्रिज में रविवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच एक ट्रक में खराबी आ गई। चिखली से शहर की तरफ आते इस ट्रक में खराबी आने से लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में लोग इस जाम में फंसे रहे।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यहां जाम को क्लियर कराया। इस बीच लोग तेज धूप और भीषण गर्मी में परेशान होते रहे। यहां आए दिन जाम लग रहा। अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की जरूरत है।
