राजनांदगांव | डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अछोली स्थित बिजली परियोजना की साइट से कंडक्टर ड्रम चोरी का मामला सामने आया है। स्टर्लिंग एंड विल्सन प्राइवेट लिमिटेड के साइट भंडारण से अज्ञात आरोपित सात कंडक्टर ड्रम चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 19.44 लाख रुपए आंकी गई है।
मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना 19 अप्रैल की रात 12 बजे से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। अछोली स्थित जेई कार्यालय के सामने अस्पताल के पास रखे साइट भंडारण क्षेत्र से छह ड्रम एसीएसआर वीज़ल कंडक्टर और एक ड्रम चोरी किए।
