राजनांदगांव | सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी के संत-महंत एवं भक्त समाज द्वारा पंथाचार्य पंथ हुजूर अर्धनाम साहेब का 62वां पावन जन्मोत्सव 4 मई को उनकी जन्मभूमि ग्राम पेंडरी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
आयोजन के तहत संध्या बेला में जन्मस्थली पर भजन, गुरु महिमा पाठ तथा आरती-पूजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार पंथ हजूर अर्धनाम साहेब ने बाल्यकाल से ही सदगुरु कबीर बाग लहरतारा में साधु वेश धारण कर शिक्षा-दीक्षा प्राप्त की। वर्तमान में वे नांद वंशाचार्य परंपरा के प्रमुख संतों में गिने जाते हैं।
