राजनांदगांव | कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। डुमरडीहकला, सहसपुर दल्ली और भरकाटोला क्षेत्र में अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तीन हाईवा वाहन जप्त किए गए। जप्त वाहनों को थाना ठेलकाडीह के सुपुर्द किया गया है।
खैरा में ओंकार प्रसाद वर्मा के स्वामित्व वाले 10 चक्का हाईवा क्रमांक सीजी 08 एए 9133 से चालक शांतिलाल गेडे द्वारा रेत का परिवहन किया जा रहा था। डुमरडीहकला में अक्षय दुग्गड़ के स्वामित्व वाले 10 चक्का हाईवा क्रमांक सीजी 07 बीडब्ल्यू 8633 से चालक धर्मेन्द्र पटेल तथा 12 चक्का हाईवा क्रमांक सीजी 07 सीएच 7040 से चालक तिहारू राम द्वारा अवैध परिवहन हो रहा था।
