राजनांदगांव | दिग्विजय कॉलेज में परीक्षा शुल्क के नाम पर 5 हजार रुपए लिए जाने का मामला सामने आया है। छात्र संगठन ने एनएसयूआई ने इस पर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार विरोध के बाद 5 हजार से 3 हजार फिर 1500 रूपया किया गया है।
सूचना पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार और कॉलेज का पूर्व जन भागीदारी सदस्य ऋषि शास्त्री भी मौके पर पहुंचे थे। कांग्रेस नेताओं और एनएसयूआई के विरोध के बाद कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा शुल्क को कम किया जिससे विद्यार्थियों को राहत मिली है।
