राजनांदगांव | सीएमएचओ कार्यालय परिसर में सूखे पत्तों और कचरे का ढेर लगा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख कार्यालय में सफाई की अनदेखी की जा रही है। सूखे पत्ते लंबे समय से जमा हैं।
गर्मी के मौसम में इससे आग लगने का खतरा बना रहता है। स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने वाले विभाग के परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। पहले संचालित सीआरसी सेंटर की तरफ सूखे पत्तों का ढेर लगा है। यहां सफाई की जरूरत है।
