राजनांदगांव | शहर में हरियाली बढ़ाने और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से गंज चौक से लखोली नाका तक डिवाइडर में लगाए गए पौधे अब देखरेख के अभाव में सूखने लगे हैं।
कई स्थानों पर पौधे पूरी तरह मुरझा चुके हैं, जिससे सड़क का सौंदर्य प्रभावित हो रहा है। शुरुआती दिनों में नियमित पानी दिया गया, लेकिन बाद में देखभाल बंद हो गई। यहां गर्मी बढ़ने के साथ पौधों को बचाने सिंचाई जरूरी है।
