राजनांदगांव | शहर के विभिन्न गार्डनों और फ्लाई ओवर के नीचे लगाए पौधे देखभाल के अभाव में सूखने लगे हैं। हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से लगाए गए पौधों को नियमित पानी और संरक्षण नहीं मिलने से कई पौधे खराब हो चुके हैं।
लाखों खर्च कर पौधरोपण किया लेकिन रखरखाव नहीं होने से पौधे मुरझाने लगे है। निगम से नियमित सिंचाई और पौधों की सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग उठ रही जिससे शहर की हरियाली बनी रहे।
